देहरादून में हिंदू किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश, बैठक में मुस्लिम समुदाय के किरायेदारों को हटाने की मांग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 19, 2026 16:30
•
3 views
•
0 Comments
देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवा...
देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू किशोरी से दुष्कर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को घटनास्थल से जुड़े मोहल्ले में व्यापारियों, हिंदू एवं सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की बैठक हुई। जिसमें दोषी मुस्लिम किशोर के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही क्षेत्र में किराये पर रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों से (घर और दुकानें) खाली करवाने का एलान भी किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने कहा कि घटना से समाज में गहरा आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भविष्य में किसी भी मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को दुकान या मकान किराये पर नहीं दिए जाएंगे। जिन लोगों ने पहले से किराये पर दुकानें या मकान दिए हैं, उनसे उन्हें खाली कराने का आग्रह किया गया। मोहल्ला कल्याण समिति के प्रधान अशोक कर्णवाल ने कहा कि घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है। स्थानीय पार्षद वैभव अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में रोहित मौर्य, गोपाल पुरी, कुलदीप कुमार, नौनिहाल सिंह, अमित गोयल, संजय चौहान, नितिन, सचिन, रोशन राणा और निशांत जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की नजर स्थिति पर बनी हुई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!