उत्तराखंड

एनकाउंटर के बाद SSP के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता दिखा गौ तस्कर, लंबे समय से चल रहा था फरार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 04, 2026 10:17 2 views 0 Comments
एनकाउंटर के बाद SSP के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता दिखा गौ तस्कर, लंबे समय से चल रहा था फरार

गदरपुर में करीब एक माह पहले सामने आए गौकशी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की...

गदरपुर में करीब एक माह पहले सामने आए गौकशी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लग गई, घायल आरोपी को पहले बाजपुर अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हाल जाना और पूछताछ की, इस दौरान तस्कर एसएसपी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते दिखाई दिया, उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई गौकशी की घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान आरोपी और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लग गई, पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 17 किलो प्रतिबंधित मांस, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी का हालचाल जाना, इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि करीब एक माह पहले गदरपुर क्षेत्र में गौकशी की एक घटना सामने आई थी, मामले की जांच के दौरान रेंज स्तर की गौवंश स्क्वाड टीम सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची थी, उस समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी थी, इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी मोईन ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी, पुलिस ने भी आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायर किए, इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा, पुलिस ने उसे तत्काल कब्जे में लेकर उपचार के लिए पहले बाजपुर के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 17 किलो गोमांस, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की, पूछताछ में आरोपी की पहचान मोईन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन-किन वारदातों में शामिल रहा है, वहीं, गदरपुर गौकशी प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment