हरिद्वार में कांवड़ मेले से पहले मिलावटखोर सक्रिय, नकली पनीर बनाने वाली डेयरी पर छापेमारी, गड्ढा खोदकर नष्ट किया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 27, 2026 20:19
•
101 views
•
0 Comments
हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू होने से पहले मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं, प्रशासन का सख्ती के बावजूद हरिद्वार में नकली पनीर बनाया जा रहा था, सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्यामपुर थाना पुलिस को साथ लेकर डेयरी पर छापेमारी की और 50 किलो नकली मिलावटी पनीर जब्त कर लिया, सेहत के लिए हानिकरण केमिकल मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था, जानकारी के अनुसार कांवड़ मेले के मध्यनजर हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कांगड़ी स्थित एक पनीर एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण इकाई (गुर्जर डेयरी) पर छापेमार कार्रवाई की।
श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान निर्माण स्थल पर एक एल्यूमिनियम कंटेनर में बिक्री के लिए रखा लगभग 50 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया, पूछताछ में डेयरी संचालक के भाई सराफत अली ने बताया कि पनीर निर्माण में दूध पाउडर एवं फॉस्फेट का प्रयोग किया गया है, मौके से मिल्क पाउडर के लगभग 50 खाली पैकेट भी बरामद हुए, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बनाए गए पनीर एवं निर्माण में प्रयुक्त दूध के दो सेंपल लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। नमूना लेने के उपरांत शेष लगभग 49 किलोग्राम पनीर को मौके पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दबाकर नष्ट कराया गया, निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डेयरी संचालक द्वारा रिटेल व्यवसाय के लिए प्राप्त खाद्य लाइसेंस पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था।
निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर पनीर निर्माण इकाई के संचालक इमादत अली एवं मौके पर उपस्थित उनके भाई सराफत अली को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा नोटिस जारी किया गया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए पनीर को नष्ट किया गया है, यदि जांच रिपोर्ट मानकों के विपरीत आई तो, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी, डेयरी संचालक को लाइसेंस न दिखाने पर नोटिस भी जारी किया गया है, कांवड़ मेले को देखते हुए लगातार निरीक्षण अभियान जारी रहेगा, इसलिए लिए टीमें लगाई गई हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!