उत्तराखंड

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा, आमने-सामने टकराई दो बसें, पांच यात्री घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 08, 2026 00:56 1 views 0 Comments
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा, आमने-सामने टकराई दो बसें, पांच यात्री घायल

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात रसियाबड़ के समीप दो बसों की आमने-सामने की भ...

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात रसियाबड़ के समीप दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरी बस में घायल यात्रियों को निजी वाहन में स्वजन इलाज के लिए लेकर गए। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी तो वही एक बारात की बस देहरादून से नांगल सोती जा रही थी। तभी रसिया बड़ के समीप दोनों बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे, उन्होंने बस में घायल सवारियों को निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। एक बस में पांच लोगों को चोट पहुंची थी जबकि दूसरी बस के कुछ लोगों को हल्की-फुल्की चोट आई थी। वह अपने निजी वाहन से अपने घर की ओर रवाना हुए। वहीं, एक बस चालक की सीट के पीछे बैठी सवारी दुर्घटना के बाद फंस गई थी, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों में अनीश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद, मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर, सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर, नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नांगलसोति नजीबाबाद, नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर यूपी घायल हो गए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment