ऋषिकेश में कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़ंत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 08, 2025 06:33
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। आज सुबह दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के यात्रियों के कार की आपस...
ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। आज सुबह दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के यात्रियों के कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में सवार दो तीन घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!