मसूरी में हाथीपांव के पास हादसा, मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीख पुकार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 29, 2024 07:14
•
1 views
•
0 Comments
मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान...
मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, आकाश ,अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोबाइल व फायर सर्विस तुरंत मौके पर गई।
टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!