चमोली में गुमता के पास हादसा, खाई में गिरी कार, थराली के दो लोगों की मौके पर मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 15, 2025 12:41
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के चमोली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो...
उत्तराखंड के चमोली में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कुलसारी-ढालू- मोणा मोटर मार्ग पर गुमता टनोली तोक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे कार(uk 11TA 3880 ऑल्टो) अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम(54) पुत्र स्तुती राम निवासी ग्राम -पास्तोली थराली और दिनेश चन्द्र जोशी(60) पुत्र बलराम जोशी निवासी ग्राम नैल थराली के रूप में हुई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!