चकराता के टाइगर फॉल में हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, चपेट में आने से पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 27, 2025 02:36
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में चकराता के टाइगर फॉल में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ से झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आसपास...
देहरादून में चकराता के टाइगर फॉल में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ से झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आसपास नहा रहे तीन पर्यटकों को हल्की खरोंचें आई हैं।
सोमवार को चकराता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फाॅल के नीचे कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। वहीं, अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!