रामनगर में सिर पर वार कर युवक की हत्या, स्वजन में कोहराम,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 15, 2026 09:46
•
1 views
•
0 Comments
रामनगर में पुछड़ी गांव में पत्थर से सिर कुचलने से एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव मिलने से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले...
रामनगर में पुछड़ी गांव में पत्थर से सिर कुचलने से एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव मिलने से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रामनगर के ग्राम पुछड़ी निवासी समीर उर्फ लक्की उम्र 29 पुत्र छिदन का सिचाई नहर के किनारे शव मिला।
युवक के सिर पर किसी भारी चीज से चोट पहुंचाई गई है। अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।पुलिस मृतक के स्वजन से जानकारी जुटा रही है। युवक के साथ रात में रहे उसके दोस्तों का पुलिस पता लगा रही है। मृतक अपने छह भाइयों में सबसे छोटा है था।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!