तीन लड़कियों संग आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, बजरंग दल ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रेप की FIR
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 08, 2025 09:42
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के नैनीताल में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां देर रात विशेष समुदाय का एक युवक तीन स्थानीय लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। लोगों का...
उत्तराखंड के नैनीताल में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां देर रात विशेष समुदाय का एक युवक तीन स्थानीय लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। लोगों का गुस्सा इतना फूट पड़ा कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब चार घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। तनावपूर्ण हालत के बीच कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है।
नैनीताल रोड स्थित वार्ड तीन में सोमवार देर रात एक मैकेनिक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। आरोपी की पहचान तसलीम ऊर्फ सोनू के रूप में हुई है। जबकि, लड़कियां हल्द्वानी की बताई जा रही हैं। देर रात में ही भारी भीड़ जमा होने से तनाव का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और युवतियों से पूछताछ की। देर रात से सुबह चार बजे तक हंगामा चलता रहा। वार्ड सभासद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मैकेनिक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। तीनों युवतियों का मेडिकल कराया है।
सभासद धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक घर में युवक अपने साथ तीन युवतियों को लेकर आया है। सभासद समेत मोहल्ले के लोगों ने घर पर छापा मारा तो वहां समुदाय विशेष का युवक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। यह देख मोहल्ले के लोगों के साथ ही बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले वालों का कहना था कि आरोपी अक्सर यहां लड़कियां लेकर आता है। आरोपी काठगोदाम का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक जिस घर से आरोपी और युवतियों को बरामद किया गया, वह वसीम नाम के व्यक्ति का है। वसीम, तसलीम का जानने वाला है। तीनों युवतियां हल्द्वानी शहर की रहने वाली हैं।
देर रात मौके पर लोगों की भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए। कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया। रात 12 बजे से शुरू हुआ हंगामा सुबह चार बजे तक चला। तीनों युवतियों और आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!