रुड़की में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 24, 2026 08:47
•
1 views
•
0 Comments
रुड़की के लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ह...
रुड़की के लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।यह हादसा लक्सर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार गोवर्धनपुर निवासी श्रवण अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!