उत्तराखंड

रुद्रपुर में स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार, दबिश के दौरान पुलिस पर किया पथराव

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 03, 2026 04:10 1 views 0 Comments
रुद्रपुर में स्मैक के साथ एक महिला गिरफ्तार, दबिश के दौरान पुलिस पर किया पथराव

स्मैक की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, आरोपी महिला से 63.38 ग्राम...

स्मैक की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, आरोपी महिला से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जबकि घटना के बाद फरार चल रहे पांच आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है, गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.38 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है, कार्रवाई के दौरान तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव किया गया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, निरीक्षक राजेश पाण्डेय, प्रभारी एएनटीएफ जनपद उधम सिंह नगर अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग एवं नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान पर निकले थे, चेकिंग के दौरान सुभाष कॉलोनी की एक गली में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी, पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, जिनमें नाजिम उर्फ नदीम नामक व्यक्ति भी शामिल था, जो पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस द्वारा पीछा करने पर नाजिम एक काली पन्नी फेंककर फरार हो गया, इसी दौरान आरोपियों व महिलाओं द्वारा पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया, पथराव में हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय के सिर में चोटें आईं हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने मौके से हसीना (उम्र 28) पत्नी इलियास, निवासी वार्ड 29 सुभाष कॉलोनी को गिरफ्तार किया, तलाशी के दौरान उसके पास से पारदर्शी पन्नी में रखी गई स्मैक बरामद हुई, ड्रग डिटेक्शन किट से जांच में पदार्थ स्मैक पाया गया, जिसका वजन 63.38 ग्राम निकला, पूछताछ में हसीना ने बताया कि स्मैक उसका देवर नाजिम लाता था, मामले में नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल समेत कई अन्य महिला-पुरुष आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है, पुलिस ने अभियुक्त हसीना के खिलाफ धारा 109, 121, 132, 190, 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस तथा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई गतिमान है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment