उत्तराखंड

देहरादून में धमकी के बाद महिला सिपाही को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 06, 2025 04:29 1 views 0 Comments
देहरादून में धमकी के बाद महिला सिपाही को गाड़ी से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची

एक दिन पहले ‘तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ की धमकी देकर गए विक्रम चालक ने अगले दिन महिला सिपाही पर विक्रम चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला स...

एक दिन पहले ‘तुझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’ की धमकी देकर गए विक्रम चालक ने अगले दिन महिला सिपाही पर विक्रम चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह महिला सिपाही विक्रम की चपेट में आने से बची। घटना की जानकारी महिला ने अपने वरिष्ठ अफसरों को दी। इसके बाद मामले में शहर कोतवाली में आरोपी विक्रम चालाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला देहरादून का है।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि तहसील चौक पर विक्रम चालक लेफ्ट टर्न घेर लेते हैं। यहां ट्रैफिक ड्यूटी में लगने वाले कर्मचारियों को चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री रखवाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पिछले कई दिनों से ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबल रेशमा ड्यूटी कर रही हैं। रेशमा ने कहा कि कई विक्रमों को लेफ्ट टर्न घेरने पर नो पार्किंग से हटवाया। इसमें विक्रम यूके 07 टीबी 1742 के चालक को दो और तीन नवंबर को हटवाया गया।

तीन नवंबर को आरोपी चालक जाते वक्त महिला कांस्टेबल को धमकी देकर गया कि ‘तुझे मैं कल का सूरज नहीं देखने दूंगा’। रेशमा ने इसे सामान्य तरीके से लिया। आरोप है चार नवंबर को फिर आरोपी चालक तहसील चौक पर पहुंचा। इस दौरान रेशमा पर बदनीयती से विक्रम चढ़ाने का प्रयास किया। महिला सिपाही पीछे की तरफ दौड़कर विक्रम की चपेट में आने से बचीं।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी विक्रम चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत पर आरोपी विक्रम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment