ऋषिकेश के पास शिवपुरी स्थित प्रतिबंधित यूसुफ घाट पर नहाते समय दिल्ली का एक पर्यटक गंगा में डूबकर लापता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 14, 2026 16:40
•
1 views
•
0 Comments
ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन की ओर से गंगा घाट में खतरे की चेतावनी को नजरंदाज करना दिल्ली निवासी एक पर्यटक को भारी पड़ गया। टिहरी जिले के शिवपुरी क्षेत्र...
ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन की ओर से गंगा घाट में खतरे की चेतावनी को नजरंदाज करना दिल्ली निवासी एक पर्यटक को भारी पड़ गया। टिहरी जिले के शिवपुरी क्षेत्र में प्रतिबंधित यूसुफ घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया दिल्ली का एक पर्यटक गंगा में डूबकर लापता हो गया। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसडीआरएफ ढाल वाला के निरीक्षक कवींद्र साजवान ने बताया कि रविवार दोपहर 2:45 बजे जिला कंट्रोल रूम टिहरी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी क्षेत्र में यूसुफ बीच के समीप गंगा नदी में एक युवक डूब गया है। इसके तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग टीम ने आवश्यक रेस्क्यू एवं सर्च उपकरणों के साथ खोजबीन शुरू की। कहा कि देर शाम तक सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की जाएगी।
डूबने वाले युवक की पहचान राहुल चौहान (25) पुत्र सुभाष चौहान निवासी गदरपुर बार्डर, दिल्ली के रूप में हुई है। अन्य दोस्तों से पूछताछ में बताया गया कि राहुल अपने छह अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था। सभी दोस्त यूसुफ घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान राहुल को गंगा में गहरे पानी का अंदाजा नहीं था, वह सीधे गंगा में कूद गया और तैरने का प्रयास करने लगा, लेकिन पानी की अधिक गहराई होने के कारण वह डूबकर गायब हो गया। साथी दोस्तों ने बताया कि उन्होंने राहुल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने राहुल के स्वजन को सूचित कर दिया है। एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि यूसुफ घाट में गंगा तट पर जल स्तर काफी गहरा है। इसलिए इस घाट पर स्नान करना व नदी तट पर घूमने पर रोक लगाई गई है। कई जगह खतरे की चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!