उत्तराखंड

हल्द्वानी में दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर दिनदहाड़े अपहरण कर ले गया सुहेल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 01, 2025 04:43 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर दिनदहाड़े अपहरण कर ले गया सुहेल

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके अपहरण का मामला...

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि किडनैपिंग के कुछ देर बाद आरोपी छात्रा को नैनीताल रोड पर छोड़ गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम उनकी 15 साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोप लगाया कि ट्यूशन जाते वक्त हल्द्वानी निवासी सुहेल नाम के लड़के ने बेटी के साथ पहले तो छेड़छाड़ की। बेटी ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथी संग जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर स्कूटी में बैठा लिया और सरेआम अगवा करके ले गया।

कुछ देर बाद आरोपी, छात्रा को स्कूटी से नैनीताल रोड के पास छोड़ गया और फरार हो गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी पर छेड़छाड़, अपहरण, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment