देहरादून में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बिहार के इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 09, 2025 11:45
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के रामपुर बड़ी मस्जिद के पास रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में कार सवार बिहार के छात्र की मौत, ज...
देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के रामपुर बड़ी मस्जिद के पास रविवार तड़के एक कार पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में कार सवार बिहार के छात्र की मौत, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। ये सभी तीनों युवक जीबीआइटी इंजीनियरिंग कालेज सहसपुर के छात्र हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली सहसपुर को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि रामपुर बड़ी मस्जिद के पास एक कार पेड़ से टकरा गई है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस पर कोतवाली सहसपुर पुलिस तत्काल घटना पर पहुंची। पुलिस टीम ने तीनों गंभीर घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सहसपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने घायल सत्यम कुमार (22 वर्ष) उर्फ हर्षराज पुत्र पंकज कुमार दूबे निवासी मुजफ्फरपुर बिहार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायल विनीत (21) पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी मुजफ्फरपुर बिहार और सौरभ सिंह पुत्र राकेश सिह निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को सीएचसी सहसपुर से हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों जीबीआइटी इंजीनियरिंग कालेज सहसपुर से इंजीनियरिंग कर रहे थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है। मृतक सत्यम का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!