उत्तराखंड

शर्मनाक घटना अस्पताल के पीछे नवजात के शव को जानवरों ने नोंचा, कूड़े में पॉलिथीन से लिपटा मिला मासूम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 13, 2025 05:14 1 views 0 Comments
शर्मनाक घटना अस्पताल के पीछे नवजात के शव को जानवरों ने नोंचा, कूड़े में पॉलिथीन से लिपटा मिला मासूम

हरिद्वार में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिला अस्पताल के पीछे कूड़े के ढेर में पॉलिथीन से लिपटा नवजात का शव मिला। शव के हाथ...

हरिद्वार में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जिला अस्पताल के पीछे कूड़े के ढेर में पॉलिथीन से लिपटा नवजात का शव मिला। शव के हाथ को जानवरों ने खाया हुआ था। इस घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी जिला अस्पताल के पीछे, पोस्ट ऑफिस के पास रेल लाइन के किनारे एक प्लास्टिक की पन्नी में नवजात शिशु मिला। राहगीरों ने जब पन्नी को देखा तो अंदर नवजात बच्चे को देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पार्षद सोहित सेठी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद शिशु को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा रोष जताकर प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने कहा, नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment