उत्तराखंड

युवक के बंद बैंक खाते से एक महीने में 12 करोड़ का खेल, मुंह खोलने पर बैंक अधिकारी ने ही धमकाया

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 10, 2026 02:13 1 views 0 Comments
युवक के बंद बैंक खाते से एक महीने में 12 करोड़ का खेल, मुंह खोलने पर बैंक अधिकारी ने ही धमकाया

हरिद्वार में एक व्यापारी के बैंक में बंद खाते से 12 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हो गया। पीड़ित ने इस मामले में बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी और धमकाने...

हरिद्वार में एक व्यापारी के बैंक में बंद खाते से 12 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हो गया। पीड़ित ने इस मामले में बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के अनुसार, मोती बाजार पंजाबी बेड़ा में अवनीत अरोड़ा की खिलौनों की दुकान है। उनका ज्वालापुर रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में चालू खाता था।

अप्रैल 2025 में उन्होंने यह खाता बंद कराने को कस्टमर रिलेशनशिप अफसर आशु कुमार को लिखित आवेदन के साथ एटीएम कार्ड और चेकबुक सौंप दी थी। इसके बाद बैंक खाता बंद होने की पुष्टि भी की गई। लेकिन, 13 अगस्त 2025 को अवनीत को कोरियर से बैंक स्टेटमेंट मिली, जिससे वे हैरान हो गए। स्टेटमेंट के मुताबिक, वर्ष 2025 में एक मई से 26 जून के बीच उनके ‘बंद’ खाते में करीब 12.14 करोड़ रुपये जमा हुए और 12.12 करोड़ रुपये निकाले गए। व्यापारी का दावा है कि उन्होंने उक्त अवधि में कोई लेनदेन नहीं किया।

उनका आरोप है कि बैंक रिकॉर्ड में खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी बदली गई थी। व्यापारी ने बताया कि उन्होंने बैंक और पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि बैंक में कर्मचारी ने कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। बाद में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment