उत्तराखंड

हल्द्वानी में बेटी को पेपर दिलाने ला रही मां की सड़क हादसे में मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 11, 2025 08:12 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में बेटी को पेपर दिलाने ला रही मां की सड़क हादसे में मौत

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए हल्द्वानी आ रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 51 व...

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से बेटी को परीक्षा दिलवाने के लिए हल्द्वानी आ रही मां की सड़क हादसे में मौत हो गई।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 51 वर्षीय गीता सिंह पत्नी रंजीत बहादुर बुधवार को अपनी बेटी के साथ स्कूटी से हल्द्वानी आ रही थी। पुलिस के अनुसार गीता की बेटी हर्षिता की गौलापार के विवेकानंद कॉलेज में रेलवे की परीक्षा थी। स्कूटी हर्षिता चला रही थी।

बेलबाबा के पास पहुंचते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मां-बेटी दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एसटीएच पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने गीता को मृत घोषित कर दिया। हर्षिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment