कोटेश्वर मंदिर के पास गंगा जल भरने के दौरान डूबी युवती, तलाश जारी, कल भी चलेगा सर्च ऑपरेशन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 19, 2025 01:24
•
1 views
•
0 Comments
कोटेश्वर मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगा जल भरने के दौरान एक युवती नदी में डूब गई है। युवती की तलाश करने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में सर्च ऑ...
कोटेश्वर मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगा जल भरने के दौरान एक युवती नदी में डूब गई है। युवती की तलाश करने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ ने नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। जानकारी के मुताबिक, खंडखरी गांव निवासी कुशालानंद उनियाल का परिवार पूजा-अर्चना करने के लिए कोटेश्वर मंदिर गया हुआ था। अपराह्न 2 बजे के लगभग उनकी बेटी राधिका 19 वर्ष भागीरथी नदी में गंगाजल लेने गई।
नदी से गंगाजल भरने के दौरान पैर फिसलने से राधिका एकाएक नदी में डूब गई। वहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी में डूबते हुए देखा। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गजा चौकी प्रभारी मनीष रावत ने बताया कि कोटेश्वर में भागीरथी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक भी उसका पता नहीं चल पाया। आज शनिवार को फिर से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!