रामनगर के ढेला गांव स्थित रिसोर्ट में दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों की चार साल की बच्ची की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 29, 2026 04:35
•
1 views
•
0 Comments
रामनगर में ढेला गांव स्थित एक रिसोर्ट में चार साल की बच्ची की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। स्वजन बिना कोई कार्रवाई के बच्ची के शव को ले गए। र...
रामनगर में ढेला गांव स्थित एक रिसोर्ट में चार साल की बच्ची की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। स्वजन बिना कोई कार्रवाई के बच्ची के शव को ले गए। रोहिणी सेक्टर-28, दिल्ली निवासी सीता राम अपने परिवार के साथ रामनगर घूमने आए थे। वह ढेला गांव में द रोर रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। पुलिस का कहना है कि गुरुवार को शाम पांच बजे के करीब चार वर्षीय बच्ची मानसी अपने भाई के साथ बच्चों के लिए स्वीमिंग पुल में नहा रही थी। उस समय दोनों बच्चों के माता-पिता स्वीमिंग पुल से कुछ दूर खड़े थे। इस बीच बच्ची डूब गई।
माता पिता को जानकारी हुई तो वह मौके की ओर दौड़े और बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक हिमांशु ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इससे स्वजन में कोहराम मच गया। चिकित्सक हिमांशु ने बताया कि मृत बच्ची को लाया गया था। स्वजन ने बच्ची की मौत की वजह स्वीमिंग पुल में डूबना बताया था। बच्ची के जिंदा होने की उम्मीद में वह बच्ची को लाए थे। कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि स्वीमिंग पुल में बच्ची के डूबने की जानकारी मिली है। अस्पताल में पुलिस दूसरे मामले में अस्पताल गई थी। उन्होंने पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी और शव ले गए। रिसोर्ट प्रबंधन ने भी इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मामले की जांच की जा रही है। रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!