उत्तराखंड

हरिद्वार में रोडवेज बस की चपेट में आए स्कूटी सवार बाप-बेटी, पिता ने मौके पर तोड़ा दम 

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 18, 2025 01:31 1 views 0 Comments
हरिद्वार में रोडवेज बस की चपेट में आए स्कूटी सवार बाप-बेटी, पिता ने मौके पर तोड़ा दम 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्कूटी और रोडवेज बस की टक्कर हो गई, इस हादसे में स्कूटी सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर से घायल बता...

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्कूटी और रोडवेज बस की टक्कर हो गई, इस हादसे में स्कूटी सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर से घायल बताई जा रही है, हादसा गुरुवार 17 जुलाई शाम को हुआ।

जानकारी के मुताबिक रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में आनंदवन समाधि के पास स्कूटी सवार बाप-बेटी कहीं जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी को उत्तराखंड रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसको पुलिस ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, इस हादसे के बाद ड्राइवर बस मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

हादसे में मरने वाले व्यक्ति की शिनाख्त 42 साल के आकिर अंसारी के रूप में हुई है, जो 107 थर्ड खुडबूढ़ा कामली रोड देहरादून के रहने वाली है, वहीं, हादसे में घायल हुई मृतक की बेटी का नाम इशिका अंसारी है, जिसका उम्र 21 साल है, इशिका का हरिद्वार के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी है, शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि हादसे उत्तराखंड रोडवेज की बस से हुआ है, पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है, फिलहाल ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment