भीषण आग्निकांड में एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख, बड़ी मुश्किल से लोगों को बचाया गया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 13, 2024 12:31
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार में चंडीघाट चौकी के पास बनी झुग्गी झोपड़िया में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह पानी डालकर आग को बढ़ने से रोका...
हरिद्वार में चंडीघाट चौकी के पास बनी झुग्गी झोपड़िया में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह पानी डालकर आग को बढ़ने से रोका,लेकिन तब तक आग से करीब एक दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक चंडीघाट चौकी के पीछे बनी झुग्गी झोपड़िया में किन्हीं अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से झोपड़ियों मेे फंसे परिवारों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अग्निकांड से करीब एक दर्जन झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गई।
जबतक लोगों को पता चलता आग ने भीषण रूप ले लिया लोगों से अपनी सूझ बूझ जहां से आग बड़ सकती थी वहां पर लोगो ने पानी डालकर आग बड़ने से रोका और वही लोगों ने जल्द से जल्द लोगों को झोपड़ियों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर लोगों की भी जान बचाई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!