रुड़की के एक दिव्यांग युवक की शादी धोखे करा दी, जिसके बाद पत्नी ने पति के दिव्यांग होने का पता चलने पर उसे छोड़ा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 01, 2026 15:26
•
2 views
•
0 Comments
रुड़की में एक बिचौलिये ने युवती की दिव्यांग से धोखे से शादी करा दी गई। शादी के बाद जब युवती को पता चला कि उसका पति देखने में सक्षम नहीं है तो वह मायक...
रुड़की में एक बिचौलिये ने युवती की दिव्यांग से धोखे से शादी करा दी गई। शादी के बाद जब युवती को पता चला कि उसका पति देखने में सक्षम नहीं है तो वह मायके आ गई और उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। अब दिव्यांग युवक ने शादी का खर्च और बिचौलिये को दी गई रकम वापस दिलाने की मांग की र्है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक आंखों से दिव्यांग युवक से गांव का ही एक व्यक्ति कुछ समय मिला। उसनेे उसकी शादी कराने की पेशकश की। इसके लिए बताया कि लाखों रुपये खर्च होंगे। उसकी बातों में आकर दिव्यांग युवक ने शादी कराने की हामी भर ली। उसने युवक से शादी के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिये।
इसके बाद उसने बहादराबाद क्षेत्र निवासी एक युवती से उसका निकाह कर दिया। युवती और उसके स्वजन ने युवक के आंखों से दिव्यांग होने की बात छिपाई थी। निकाह के बाद जब युवती और उसके स्वजन को इसका पता चला तो वह आग बबूला हो गये। शादी के कुछ दिन बाद ही युवती मायके आ गई। जब दिव्यांग युवक उसे लेने ससुराल गया तो उसने आने से इंकार कर दिया। साथ ही पति को छोड़ने की बात कही। कई दिनों तक युवक और उसके रिश्तेदार युवती पक्ष को मनाते रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।
इसी बीच युवक को पता चला कि युवती तलाक लेने की तैयारी में है। जिस पर युवक ने बिचौलिये पर सच छिपाने का आरोप लगाया। युवक ने शादी के लिए दी गई रकम बिचौलिये से वापस मांगी साथ ही युवती पक्ष से भी रकम वापस दिलाने को कहा। जिस पर बिचौलिये ने इंकार कर दिया। जिस पर युवक ने गंगनहर कोतवाली पुहुंचकर पुलिस से शादी के नाम पर खर्च की गई रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!