नैनीताल घूमने को दिल्ली की टीचर ने 600 रुपए में बुक की थी टैक्सी, ड्राइवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 07, 2026 05:01
•
1 views
•
0 Comments
नैनीताल में दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में आरोपित 39 वर्षीय दीपक बोरा पुत्र नंदन बोरा निवासी...
नैनीताल में दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में आरोपित 39 वर्षीय दीपक बोरा पुत्र नंदन बोरा निवासी गजरौला हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक को पुलिस ने भवाली रोड में पाइंस के पास गिरफ्तार कर लिया। टैक्सी की जीपीएस लोकेशन के आधार पर तल्लीताल के एसआई सतीश उपाध्याय, एसआई बबिता, एएसआई सुनील कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपित के पास युवती का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज होने के आठ घंटे से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसओ के अनुसार युवती के स्वजन भी नैनीताल पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार युवती ने काठगोदाम से नैनीताल के लिए 600 रुपये में टैक्सी बुक की थी। बेलुवाखान की ग्राम प्रधान बबिता मनराल की ओर से पीड़िता को पुलिस तक पहुंचाने में विशेष प्रयास किये गए। इधर शहर में महिला पर्यटक के साथ हुई शर्मनाक घटना से व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने आरोपित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सालों बाद सरोवर नगरी में महिला पर्यटक के साथ लूट व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद महिला सुरक्षा के पुलिसिया दावे पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ज्योलीकोट पुलिस चौकी में रात में टैक्सी की चेकिंग क्यों नहीं की गई। नैनीताल में पर्यटन शहर होने की वजह से हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं के अन्य शहरों से टैक्सी वाहन आते हैं लेकिन आम तौर पर पुलिस सुनसान सड़कों से पर रात में चलने वाले वाहनों की चेकिंग नहीं करती।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!