हरिद्वार में कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने चालक की धुनाई कर गाड़ी में की तोड़फोड़
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 21, 2025 10:26
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में पीठ पुलिया के पास एक कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों को देख गु...
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में पीठ पुलिया के पास एक कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों को देख गुस्साए लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर डाली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!