उत्तराखंड

टिहरी के भैंतलाखाल से लंबगांव जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मची चीख पुकार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 29, 2025 13:48 1 views 0 Comments
टिहरी के भैंतलाखाल से लंबगांव जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, मची चीख पुकार

टिहीरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भैंतलाखाल से रावतगांव हाेते हुए लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी। इस दौरान कार में स...

टिहीरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भैंतलाखाल से रावतगांव हाेते हुए लंबगांव जा रही कार अचानक अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी। इस दौरान कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़ ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। थाना अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अल्टो(नंबर UK-07F -1795) भैतलाखाल से रावत गांव की ओर आ रही थी, जो रावत गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। 

गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव भेजा। घायल सपना, तनवी,  अभिषेक, सानवी को हायर सेंटर रेफर किया गया। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment