उत्तराखंड

मसूरी में जीरो प्वाइंट के पास कैंपटी घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार में लगी आग, छह लोग थे सवार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 21, 2025 00:25 1 views 0 Comments
मसूरी में जीरो प्वाइंट के पास कैंपटी घूमकर लौट रहे पर्यटकों की कार में लगी आग, छह लोग थे सवार

दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखत...

दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी।

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कार सवार कैंपटी फॉल घूमने के बाद वापस देहरादून लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा, इसी दौरान वाहन चालक ने सवारी को उतार कर वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कार में आग की लपटें तेज हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे।

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू किया। सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि वाहन करीब 80 प्रतिशत जल चुका है। वाहन चालक शोएब पुत्र अब्दुल करीम निवासी ब्राह्मण वाला देहरादून का रहने वाला है। वाहन में सवार चार लोगों के साथ एक बच्चा भी था। ये लोग देहरादून के माजरा के रहने वाले हैं। वाहन की सभी सवारी व चालाक सुरक्षित है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment