टिहरी में चारधाम यात्रा में बस के ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी, हादसे में 8 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 07, 2026 05:30
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के टिहरी में चारधाम यात्रा बस के ब्रेक फेल हो गए। बस सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में 8 यात्री मामूली घायल हुए हैं...
उत्तराखंड के टिहरी में चारधाम यात्रा बस के ब्रेक फेल हो गए। बस सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे में 8 यात्री मामूली घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 08:30 बजे डीसीआर टिहरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई है। निरीक्षक कवीन्द्र सजवान के नेतृत्व में एसटीआरएफ पोस्ट ढालवाला व ब्यासी की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही चारधाम यात्रा बस संख्या यूके04 पीए 0418 सड़क पर ही पलट गई थी। बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे।दुर्घटना में 08 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!