उत्तराखंड

ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने किया हमला, भालू से लड़कर बचाई जान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 02, 2026 11:50 1 views 0 Comments
ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने किया हमला, भालू से लड़कर बचाई जान

टिहरी में थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार के नीचे थापली तोक में भालू की गतिविधियों को देखने के लिए गए ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने हम...

टिहरी में थौलधार ब्लॉक के सुल्याधार के नीचे थापली तोक में भालू की गतिविधियों को देखने के लिए गए ग्राम प्रधान और वन दरोगा समेत तीन लोगों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, युद्धवीर सिंह रावत, वन दरोगा अजयपाल पंवार और विनोद सिंह रावत आदि ग्रामीण जंगल गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भालू ने उन पर हमला कर दिया। तीनों व्यक्ति काफी देर तक भालू से लड़ते रहे और अंत में उसे दूर भगाने में कामयाब हुए, लेकिन इस दौरान तीनों घायल भी हो गए।

भालू ने उनके शरीर पर अपने नाखूनों से जख्म बना दिए। उसके बाद अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे और कण्डी व कंधों के सहारे उन्हें सड़क तक लाए। कुछ दिनों पूर्व इसी जगह पर सुल्याधार निवासी एक महिला को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment