दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जलने से मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 13, 2025 07:50
•
1 views
•
0 Comments
शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में ए...
शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चालक की वाहन में जलने से मौत हो गई। सूचना पर चौकी कुल्हाल से मौके पर फोर्स पहुंची। तत्पश्चात फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया ।
मौके पर पहुंची फोर्स ने वाहनों को चैक किया गया तो एक वाहन के चालक की वाहन में ही जल जाने से मौत हो गई। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। दोनों वाहनों के नंबरों से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर घटना के संबंध में अवगत कराया गया।
मृतक चालक की शिनाख्त नाम पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पोटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दूसरा वाहन डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही वाहनों को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर यातायात संचालित किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!