उत्तराखंड

देहरादून में ऑनलाइन गेम में हारा 90 हजार, पिता ने डांटा तो 16 साल के लड़के ने कर लिया सुसाइड

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 27, 2025 04:48 1 views 0 Comments
देहरादून में ऑनलाइन गेम में हारा 90 हजार, पिता ने डांटा तो 16 साल के लड़के ने कर लिया सुसाइड

देहरादून पहुंचे 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता के डांटने के बाद उसने यह कदम उठाया। वह कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हा...

देहरादून पहुंचे 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता के डांटने के बाद उसने यह कदम उठाया। वह कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हारा था। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि राज पुत्र दीपक बैसला मूल निवासी अंतवाड़ा खतौली मुजफ्फरनगर यूपी की मौत की सूचना पर पुलिस पटेलनगर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंची।

परिजनों ने बताया कि राज शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली में 12वीं का छात्र था। वह बुआ के बेटे बादल के पास देहरादून आया था। पता चला कि राज मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हार चुका था। पिता दीपक ने उसे डांटा। 25 सितंबर को पिता ने फोन करके घर आने को कहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर राज कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment