लोहाघाट में शादी में खाना खाने के बाद 60 ग्रामीण बीमार, मची अफरा-तफरी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 31, 2025 12:22
•
1 views
•
0 Comments
लोहाघाट में नगर से 30 किमी दूर स्थित सीमांत गुमदेश क्षेत्र के सिलिंग गांव में विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 60 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार...
लोहाघाट में नगर से 30 किमी दूर स्थित सीमांत गुमदेश क्षेत्र के सिलिंग गांव में विवाह समारोह में खाना खाने के बाद 60 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं।
पटवारी की सूचना के आधार पर तहसीलदार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा है। 12 ग्रामीणों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया है। अन्य गांव में ही हैं। जिला मुख्यालय चंपावत से भी टीम को गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। बीमार ग्रामीणों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द जैसे लक्षण बताए गए हैं।
शुरुआती तौर पर खराब भोजन को इसकी वजह बताया जा रहा है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि खराब भोजन से शरीर में रिएक्शन होने पर इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!