हल्द्वानी में दमुवाढूंगा के डी फैशन बुटीक में छापेमारी में 5 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 11, 2026 00:34
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ (एसटीएफ) और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा...
हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ (एसटीएफ) और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा के देवखड़ी क्षेत्र स्थित डी फैशन बुटीक में छापेमारी कर 5 किलो से अधिक चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।
पूछताछ में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर से लाई गई थी और इसे शहर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चरस की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!