उत्तराखंड

उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर ऐक्शन में 3 अवैध मजारें की गईं ध्वस्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 02, 2025 16:22 1 views 0 Comments
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर ऐक्शन में 3 अवैध मजारें की गईं ध्वस्त

उत्तराखंड के रामनगर में एकबार फिर सीएम धामी का बुलडोजर गरजा है। रामनगर प्रशासन की ओर से एक बड़ी बुलडोजर कार्रवाई सामने आई है। रामनगर प्रशासन ने बुलडो...

उत्तराखंड के रामनगर में एकबार फिर सीएम धामी का बुलडोजर गरजा है। रामनगर प्रशासन की ओर से एक बड़ी बुलडोजर कार्रवाई सामने आई है। रामनगर प्रशासन ने बुलडोजर लगा कर 3 अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। बताया जाता है कि प्रशासन की ओर से यह बुलडोजर कार्रवाई करीब चार से पांच घंटे तक चली। इस दौरान तीनों ही मजारों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन मजारों के नीचे से किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से इन मजारों को ध्वस्त ही नहीं किया वरन सीमेंट से बनी इस संरचनाओं को डंपर में डाल कर ले मौके से ले भी गया। एक मजार तो सरकारी स्कूल में बनी थी। हाल ही में प्रशासन ने इन मजारों की पहचान की थी। इनमें एक मजार एक बड़े रिसॉर्ट में थी। रिसॉर्ट मालिक की सहमति लेकर इसे भी ध्वस्त कर दिया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के साथ ही वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि इन मजारों को बिना मंजूरी लिए बनाया गया था। इन अवैध मजारों को लेकर प्रशासन की ओर से काफी शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन का कहना है कि इन मजारों को जबरन बनाया गया था। रामनगर में मजरों पर प्रशासन की ओर से की गई यह पहली कार्रवाई नहीं है।

इसी बीच में रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर के लुटाबाद गांव में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनी एक मजार को ध्वस्त कर दिया था। रेलवे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के बारे में प्रशासन से सहयोग मांगा गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संयुक्त रूप से बुलडोजर की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था। सनद रहे सीएम धामी अतिक्रमण के खिलाफ बेहद सख्त रुक अपनाने के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment