देहरादून

उत्तराखंड में 10 IAS अफसरों के तबादले, एक IFS अधिकारी से वापस ली गई अहम जिम्मेदारी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 25, 2026 06:40 151 views 0 Comments
उत्तराखंड में 10 IAS अफसरों के तबादले, एक IFS अधिकारी से वापस ली गई अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो गई है, जिसके तहत 10 आईएएस अधिकारी और एक आईएफएस अधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है, जिसमें प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस ले लिया गया है, इसके अवाला अहम पदों पर अधिकारियों का बदलाव हुआ है, उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव को लेकर काफी समय से चर्चाएं जोरों पर थी. उम्मीद की जा रही थी कि आने वाली तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे, इसी कड़ी में 24 जुलाई को कार्मिक विभाग ने IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी भी कर दी, लेकिन यह तबादला सूची आधी अधूरी ही दिखाई दी।

इस तबादला सूची में 10 IAS और एक IFS अधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, इसमें प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है, सचिव नितेश कुमार झा से भी सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है, अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस रविनाथ रमन से यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, इसी तरह आईएएस पंकज कुमार पांडे को सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि, आईएएस बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, इस तरह बृजेश कुमार संत अब खनन के साथ आबकारी विभाग भी देखेंगे, आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडे को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है, केंद्र से प्रतिनियुक्ति पूरी कर वापस आने वाली आईएएस ज्योति यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा आईएएस युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं, आईएएस रणवीर सिंह को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है, IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, उधर, आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव के तौर पर राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी मिली है, वैसे तो कुल 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, लेकिन यह सूची फिलहाल अधूरी दिखाई दे रही है, क्योंकि, अभी भी शासन में कुछ दूसरे बदलाव की संभावना लगाई जा रही है, इसके पीछे एक कारण यह भी है कि नियोजन और DG कृषि पद पर काम करने वाले आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं, ऐसे में इन पदों पर भी किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी मिलना बाकी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment