अल्मोड़ा, कैंची धाम मेले को देखते हुए बनाया गया ट्रैफिक प्लान, तीन दिन तक रहेगा लागू

अल्मोड़ा पुलिस ने कैंची धाम मेले को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। यह योजना 14 जून सुबह सात बजे से 16 जून की रात्रि 10 बजे तक लागू रहेगा। कैंची धाम को दर्शन करने वाले खैरना में गाड़ी पार्क कर शटल वाहन सेवा से जाएंगे।

- Advertisement -

• बेरीनाग-सेराघाट की ओर से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बाड़ेछीना तिराहा से दन्या, सुवाखान, छड़ौजा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए हल्द्वानी जाएंगे।

- Advertisement -

• बागेश्वर-अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन बेस तिराहा अल्मोड़ा, करबला, धारानौला, सिकुड़ा बैण्ड, लमगड़ा, शहरफाटक, धानाचूली, खुटानी होते हुए अथवा क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैंड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी जाएंगे।

- Advertisement -

• रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त वाहन खैरना, क्वारब, नथुवाखान, खुटानी बैंड से वाया भीमताल होते हुए हल्द्वानी को जाएंगे।

• अल्मोड़ा से होते हुए कैंचीधाम दर्शन को जाने वाले श्रद्धालु के वाहन क्वारब होते हुए खैरना तक जाएंगे। जहां पर सुव्यस्थित तरीके से पार्क कर शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम दर्शन को जाएंगे।।

• पिथौरागढ़ क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों के लिये एचएन-09 घाट, चम्पावत, टनकपुर, सितारंगज, चोरगलिया से होते हुए हल्द्वानी मार्ग सुगम रहेगा।

• भतरौजखान, सल्ट की ओर से रामनगर- दिल्ली को जाने वाले पर्यटक वाहन वाया बेतालघाट होते हुए रामनगर को जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version