Almora : दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली अल्मोड़ा में दशहरा/पुतला समिति के साथ गोष्ठी

आगामी दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत कोतवाली अल्मोड़ा में दशहरा/पुतला समिति के साथ गोष्ठी देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 09.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा द्वारा दशहरा समिति व दशहरा पुतला समिति के सदस्यों के साथ कोतवाली अल्मोड़ा के प्रागंण में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों से आगामी दशहरा त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी और साथ ही निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रत्येक पुतले के साथ पुतला समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।पुतलों के साथ चलने वाले व्यक्तियों मे कोई भी सदस्य / व्यक्ति नशे का सेवन न करें।

- Advertisement -

इस दौरान अराजकता व उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। पुतलों के मध्य उचित दूरी (लगभग 10 मीटर) रखनी आवश्यक होगी। पुतलों को एक स्थान पर अधिक समय तक न रोका जाये।इस दौरान एसएसआई अजेंद्र प्रसाद व दशहरा समिति अध्यक्ष अजीत कार्की सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version