अल्मोड़ा जिले में चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा प्रबंधों और अभिलेख रजिस्टर की भी जांच की।
डीएम ने कहा कि बेयर हाउस में सभी व्यवस्था सुचारू रूप से गतिमान है सीसीटीवी कमरे सही तरीके से कम कर रहे हैं जिम एक महीने का डाटा स्टोर हो रहा है साथी उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा कांग्रेस और बसपा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का उद्देश्य लोगों में लोकतंत्र और निष्पक्ष मतदान के प्रति विश्वास जागृत करना है।
यह तब संभव होगा जब अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को वेयर हाउस में रखी ईवीएम मशीनों की स्थिति, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयर हाउस की नियमित निगरानी की जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
