Almora: सुभारती भारतीय विज्ञान मीडिया अभियान विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवेदना संस्था द्वारा चंपावत जनपद के लोहाघाट ब्लॉक के जीआईसी किमतोली में सुभारती भारतीय विज्ञान मीडिया अभियान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य  विजय जोशी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम का संचालन  गोविंद सिंह चिलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में  राहुल जोशी जी मौजूद रहे।

- Advertisement -

भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा संचालित एवं वित्तपोषित तथा संवेदना संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य ध्यान छात्रों को आपदा प्रबंधन , ऊर्जा साक्षरता, स्वास्थ्य विज्ञान और प्राकृतिक संसाधन साक्षरता विषयों पर नई तकनीकों को अपनाकर उनके शैक्षिक अनुभव को समृद्ध करने के साथ ही उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

- Advertisement -

संदर्भ व्यक्ति  राहुल जोशी जी द्वारा प्राकृतिक संसाधन साक्षरता, आपदा प्रबंधन , ऊर्जा साक्षरता और स्वास्थ्य विज्ञान विषयों पर छात्रों से वार्ता की। साथ ही इन सभी विषयों पर वीडियो संदेशों के माध्यम से भी छात्रों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी और छात्रों को संस्था द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  विजय जोशी, संवेदना संस्था की ओर से  राहुल जोशी, गोविंद चिलवाल और जीआईसी किमतोली, लोहाघाट के शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version