अल्मोड़ा में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद बोले डीएम अंशुल सिंह,जिले के विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने दी जाएगी

अल्मोड़ा में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों को सभी के लिए किसी भी प्रकार की कोई अर्जेंट नहीं आएगी जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार योजनाएं जिले स्तर पर लंबित न रहे। और अल्मोड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। कहा कि राज्य सरकार अच्छा स्वास्थ्य देने के लिए गंभीर है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले के लिए कुल 468 मुख्यमंत्री घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से लगभग 10 प्रतिशत यानी 48 योजनाएं अभी भी लंबित हैं। जिसके लिए सभी लंबित घोषणाओं को एक माह के भीतर पूर्ण जाने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -

डी0एम0 अंशुल सिंह ने कहा कि अगली बैठक से पहले कोई भी योजना लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्हें कहा कि जिले में अवश्य की कारों के लिए खनन न्यास निधि से भी फंड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही जन औषधि केंद्रों की निगरानी करेंगे और दवाइयां क्यों उपलब्ध नहीं हो पा रही है इस पर वार्ता की जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version