सितारगंज में दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक घर को मातम, उठेगा दो बहनों का जनाजा

सितारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे एक घर को मातम में बदल दिया। जहां घर में निकाह की तैयारियां चल रही थी, वहीं अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक हिना, निशा और रूबी अपने भाई के निकाह की तैयारियों के लिए बाजार गई थीं। घर में उनके लौटने का इंतजार हो रहा था, लेकिन किच्छा हाईवे पर हुए हादसे में हिना और निशा की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। जिस आंगन में निकाह की रस्में होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब निशा की 9 महीने की मासूम बेटी अपनी मां से हमेशा के लिए जुदा हो गई। हादसे के वक्त वह मां की गोद में थी, लेकिन अब उसके सिर से ममता का साया उठ गया है। घर में जहां बारात की तैयारी हो रही थी वहीं अब जनाजे की तैयारी शुरू हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लेने वाला दर्द बन गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version