पौड़ी के जयहरीखाल क्षेत्र में बाघ ने महिला को मार डाला,लोगों में वन विभाग को लेकर भारी आक्रोश

पौड़ी जिले वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जयहरीखाल ब्लॉक के सीरोबाड़ी गांव में शुक्रवार शाम को बाघ ने 61 साल की उर्मिला देवी को मार डाला। महिला गांव में खेतों के पास चारापत्ती लेने गई थी। ग्रामीणों ने जब महिला की खोज की तो उनका शव खेतों के पास मिला। जिले में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को जिले में ही एक युवक को गुलदार ने मार डाला था।

- Advertisement -

विधायक लैंसडौन दिलीप रावत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर गए। वन विभाग के अफसर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध किया। देर रात तक ग्रामीण घटना स्थल पर ही हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों में गढ़वाल में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों को लेकर आक्रोश है। गुरुवार सुबह पौड़ी के पास चवथ के गांव गजल्ड निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने मार डाला था।

- Advertisement -

वह मंदिर में दीपक जलाने गए थे। लौटते समय सुबह करीब साढ़े सात बजे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे पौड़ी के विधायक व डीएम का घेराव कर रोष जताया था। साथ ही गुलदार के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के 48 स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार तक छुट्टी घोषित कर दी थी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version