उत्तराखंड में साल 2010 में भी पकड़ा था एक पाकिस्तानी जासूस, पंखे में छिपाकर रखे थे कई सिम; ऐसे हुआ था गिरफ्तार

रुड़की में पाकिस्तान किस तरह से देश के अंदर जासूसी करा रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। अब हरिद्वार जिले के डोसनी गांव का टेलर रकीब बठिंडा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया है।

- Advertisement -

इससे पहले रुड़की में भी 2010 में पाकिस्तान के एक जासूस को पुलिस व स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स ने पकड़ा था। पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस असद पहले लंबे समय तक मेरठ में रहा और इसके बाद रुड़की में रहकर जासूसी करता रहा।

- Advertisement -

वर्तमान में असद जेल में बंद है। वर्ष 2010 में हरिद्वार कुंभ के दौरान पुलिस व स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स ने बीएसएम तिराहे पर छापामार कार्रवाई करते हुए पााकिस्तानी नागरिक असद अली उर्फ आबिद अली उर्फ अजीत कुमार निवासी लाहौर को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

पुलिस को उसके घर में तलाशी के दौरान पंखे में छिपाकर रखे गए कई सिम, सेना का नक्शा व अन्य संवेदनशील दस्तावेज मिले थे। वह दो साल पहले मेरठ से रुड़की आया था। रुड़की में वह फ्लैस बोर्ड, स्टील के दरवाजे के फिटिंग का काम करता था। रुड़की में उसने एक महिला से शादी की और उसके चार बच्चे भी हैं। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेजा। पांच साल जेल में रहने के बाद निजली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में उसे बरी कर दिया। 

इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। वर्ष 2022 में उच्च न्यायालय ने आरोपित असद को साढ़े छह साल की सजा सुनाई है और वर्तमान में वह जेल में बंद है।  जेल में बंद असद अली उर्फ आबिद अली उर्फ अजीत कुमार पुत्र बरकत अली ने एक शादी मेरठ और दूसरी शादी रुड़की में की थी।  रुड़की में उसने अपने व्यवहार से कई घरों में अच्छी खासी पैठ बना ली थी। उसके पकड़े जाने के बाद कई लोगों को तो विश्वास तक नहीं हुआ कि उनके बीच में रहने वाला असद वास्तव में पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version