कोतवाली रानीखेत व SOG की संयुक्त टीम ने 7.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को धर-दबोचा

अल्मोड़ा के रानीखेत में 2.35 लाख कीमत की 7.86 ग्राम अवैध स्मैक किया बरामद चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है। जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। दिनांक 06.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेभावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में कोतवाली रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा जनाड़ु मोड़ से आगे लगभग 100 मीटर द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

चेकिंग के दौरान 01 युवक रविन्द्र बिष्ट के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में FIR NO -17/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र बिष्ट उम्र-30 वर्ष पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली जनपद,अल्मोड़ा का निवासी है। गिरफ्तार उपयुक्त पर पहले भी अल्मोड़ा में FIR NO – 19/25 धारा- 21/60/8 NDPS कोतवाली अल्मोड़ा दर्ज है। बरामदगी में 7.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत 2,35,800/- रुपये बताई जा रही है, पुलिस टीम में अपर उ0नि0 कैलाश चन्द्र, कोतवाली रानीखेत, हे0कानि0 मनोज तिवारी, कोतवाली रानीखेत, कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 चन्दन नेगी, एसओजी अल्मोड़ा, कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा शामिल थे।

- Advertisement -
    TAGGED:
    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Exit mobile version