उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी, वारदात की सूचना तब मिली, जब परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, वहां महिला का शव खून से लथपथ पड़ा देख तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक जिले के नेपाल सीमा से सटे अस्कोट थाना क्षेत्र के द्वालीसेरा गांव में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बुधवार रात द्वालीसेरा गांव में एक शादी समारोह था, गांव के भुवन प्रसाद (50) और उनकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर भुवन प्रसाद और गीता देवी के बीच विवाद हो गई, इस झगड़े बाद दोनों पति-पत्नी घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि घर जाने के बाद भुवन प्रसाद ने कुल्हाड़ी से गीता देवी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने जब शोर-शराबे की आवाज सुनी तो वो भुवन प्रसाद के घर पहुंचे, लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, क्योंकि घर में गीता देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, पड़ोसियों ने पास जाकर देखा तो गीता देवी मर चुकी थी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की, गीता देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, इस नृशंस हत्याकांड से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, इस घटना को लेकर क्षेत्र दहशत का माहौल है।



