मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधानसभा अल्मोड़ा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम को लगातार जारी रखा गया है। इसी के तहत छात्रों के मनोबल को बढ़ाने तथा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंटर कालेज रैंगल,अल्मोड़ा में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों,शिक्षकों , कर्मचारियों तथा अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बिट्टू कर्नाटक द्वारा उनका स्वागत,अभिनन्दन करते हुये उन्हें धन्यवाद दिया कि वे छात्रों के मनोबल को ऊंचा रखने हेतु सभा स्थल पर उपस्थित हुये।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री कर्नाटक द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह तथा सभी मेधावी छात्रों को अंगवस्त्र, मेडल , प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । तदुपरान्त सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि गुरूजनों के योगदान तथा मेहनत के परिणामस्वरूप छात्रों ने बोर्ड परीक्षा श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण कर अपने माता- पिता तथा शिक्षकों के गौरव को बढाया है । बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि छात्र अपने अवगुणों का त्याग कर कुसंगति से दूर रहें और कठोर परिश्रम करते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ पढाई जारी रखें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है स्कूली बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर उन्हें समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाय।

- Advertisement -

बिट्टू कर्नाटक ने छात्रों से जोर देकर कहा कि नशे आदि से दूर रहकर वे पढाई के अतिरिक्त शारीरिक दक्षता के खेलों में भी प्रतिभाग करें ताकि मानसिक व शारीरिक रूप से भी स्वस्थ्य रह सकें और इन खेलों के माध्यम से भी अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य डॉ0 दीप प्रकाश जोशी ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत-सत्कार करते हुये कहा कि समाज में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जितनी सराहना की जाय वह कम है।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल गुरुरानी ने बिट्टू कर्नाटक द्वारा मेधावी छात्रों तथा शिक्षक/कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाने तथा उन्हें प्रोत्साहित किये जाने का जो कार्य किया जा रहा है उसके लिए पूरा क्षेत्र व विद्यालय परिवार उनका आभारी है

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक कुंदन सिंह बिष्ट, ललित वर्मा , मीनाक्षी , रजनी तिवारी ,भुवन चंद जोशी ,शांति गोस्वामी, सुभद्रा कुमारी, सुनीता मेर,प्रकाश चन्द्र जोशी ,के.एस.बिष्ट, अनिल कुमार शर्मा, नारायण सिंह, भूपेंद्र प्रसाद, सुरेश वर्मा आदि सहित समस्त कर्मचारी,पीटीए अध्यक्ष गीता काण्डपाल तथा गुरुरानी, अनिल भट्ट, पूर्व सैनिक हयात सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, भूपेंद्र बिष्ट, अमर बोरा,प्रकाश मेहता,आशा मेहता ,कंचन पाण्डे,पायल कांडपाल अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रश्मि काण्डपाल द्वारा किया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version