हरिद्वार में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट पत्थर, आरोपियों की तलाश जारी

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए, दोनों पक्षों की तरफ से पथराव हुआ, काफी देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला करते रहे, पथराव से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष फरार हो गए, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में दो पक्षों के बीच काफी पुरानी रंजिश चली आ रही है, दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है, दो महीने पहले भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पथराव से कई लोग घायल हुए थे और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी, बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमें दर्ज किए थे, बुधवार को दोनों पक्षों में फिर से रंजिशन कहासुनी हो गई, देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, मौके पर दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए और इसी बीच पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, दोनों पक्ष करीब आधा घंटे तक एक दूसरे पर पथराव करते रहे, जिससे कई लोग घायल हो गए, साथ ही मोहल्ले और राहगीरों में अफरा तफरी मच रही, पड़ोसी अपने घरों में कैद रहे, इस बीच कुछ लोगों ने यह घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पत्थरबाजी के दौरान कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही हैं जो बीच बचाव करने का प्रयास कर रही हैं, दोनों पक्ष मानने को तैयार ही नहीं थे, पथराव से मोहल्ले में भी लोग डरे सहमे नजर आए, क्योंकि आसपास खड़े वाहनों पर पत्थर गिरने से नुकसान पहुंचा, पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही पथराव में शामिल आरोपी फरार हो गए, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते पथराव की जानकारी मिली थी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.