हल्द्वानी में कालाढूंगी में किशोर ने ऑनलाइन गेम और कर्ज से परेशान होकर दी जान, मौत से पहले बनाया वीडियो

उत्तराखंड के कालाढूंगी में 17 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पॉलीटेक्निक का छात्र ऑनलाइन गेम के चक्कर में कर्ज में फंस गया था। घटना कोटाबाग में हुई है। मामले में किशोर ने एंबुलेंस, अस्पताल के बेड पर वीडियो बनाया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने एक युवक पर उधारी के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। किशोर के पिता ने कोटाबाग के एक युवक पर उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बताया कि कोटाबाग में एक वन पंचायत के सरपंच का बेटा पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह करीब सात बजे किशोर ने अचानक घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद पिता उसको सीएचसी कोटाबाग लाए। यहां उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पॉलिटेक्निक छात्र के शव को लेकर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मृतक के पिता ने कहा कि कालाढूंगी, कोटाबाग में जगह-जगह जुआ, सट्टा, ऑनलाइन गेम चल रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेटे पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दबाव बनाया। इसकी रिकॉर्डिंग उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उनके घर जाकर छोटे बेटे से बड़े बेटे का मोबाइल छीना और अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि जुए सट्टे में युवा बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई परवाह नहीं है। आज उनके साथ ये घटना घटी है, कल किसी और के साथ घटेगी। प्रशासन को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी बच सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पिता ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। युवक की गिरफ्तारी के बाद ही शव को कोतवाली से उठाने की जद पर अड़े परिजनों को पुलिस ने बमुश्किल समझाया। कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव घर ले गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में किशोर ने एंबुलेंस, अस्पताल के बेड पर वीडियो बनाया, जो वायरल हो रहा है। एक युवक पर उधारी के रुपये मांगने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। युवक का नाम लेते हुए किशोर कहा कि उसने तीन हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें गेम में हार गया। मौत से पहले दिए इन बयानों की पिता ने रिकॉर्डिंग की है। कुछ अन्य ऑडियो-वीडियो में ऑनलाइन गेम, जुए व सट्टे का जिक्र है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

किशोर को उधार देने वाले युवक ने आरोपों को नकारा है। वीडियो जारी कर कहा कि उसने पैसे के लिए किशोर को डराया धमकाया नहीं। युवक ने कहा कि उससे एक-एक हजार करके तीन हजार रुपये लिए गए थे। दोस्ती यारी में उसने पैसे दिए। इसके बाद वह पांच हजार रुपये और मांग रहा था, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम ने जायजा लिया है। ई-साक्ष्य के माध्यम से घटना स्थल का निरीक्षण एवं अन्य कार्रवाई की जा रही है। परिवार एवं अन्य लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग और पैसे के लेनदेन की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.