देहरादून एनकाउंटर में फरार बदमाशों के स्केच तैयार,थानाध्यक्ष की हालत स्थिर

प्रेमनगर थानाक्षेत्र में बुधवार आधी रात मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अकरम के दो फरार साथियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्केच तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी साझा की। साथ ही फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि कारोबारी देवराज सिंह स्कूटी पर सवार होकर पौंधा से अपने घर झाझरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने सामने से उनकी स्कूटी रोक दी। इस दाैरान वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद कार सवार युवक ने कारोबारी को गोली मारकर दो लाख रुपये की नकदी, फोन और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को साथ लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पूछताछ के बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया। इस दाैरान आरोपी कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उत्तर प्रदेश के शामली जिले के ग्राम बूंटा निवासी बदमाश अकरम को गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। अकरम पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अकरम एक मामले में कोर्ट की तारीख पर देहरादून आया था। कार्रवाई के दौरान प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौर भी गोली लगने से जख्मी हो गए। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। कार में सवार अन्य दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस ने थानाध्यक्ष नरेश राठौर और कारोबारी देवराज सिंह की तहरीर के आधार पर अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रेसवार्ता में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी विकास नगर पंकज गैरोला मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.